गेंहू के आटे और पके हुये केले से बने हुए एगलैस बनाना पेन केक अन्दर से फूले हुये मुलायम और ऊपर से हल्के कुरकुरे होते है|(Banana Pancake) बनाना पेन केक को आप बच्चो के लंच में भी रख सकते है | बनाना पेन केक को आप नाश्ते में भी सर्व कर सकते है | तो चलिये आज हम बनाते है बनाना पेन केक (Banana Pancake)
आवश्यक सामग्री – (Ingredients for Eggless Banana Pancake)
मैदा – 2-3 कप
गेंहू का आटा – 1/2 कप
केला – 1
चीनी पाउडर – 2 चम्मच
दूध – 1 कप
बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
घी – 4-5 टेबल स्पून
इलाइची – 4 -5 छील कर पीसी हुई
नमक – ¼ छोटी चम्मच
विधि – (How to Make Eggless Banana Pancake)
बनाना पेन केक बनाने के लिए एक बाउल में गेंहू का आटा, मैदा, चीनी, इलाइची पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक सब चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये |
फिर केले को छील कर छोटे पतले टुकडो में काट कर चमचे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लीजिये | (आप चाहे तो केले को मिक्सर में डालकर दूध के साथ भी मैश कर सकते है)
केले को अच्छे से मैश हो जाने पर इसमें दूध डाल दीजिये और आटे और मैदा के मिश्रण को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये | घोल को गुठलिया ख़तम हो जाने तक अच्छे से चिकना हो जाने तक मिलाइये बैटर में दो चम्मच घी डाल कर मिला दीजिये |
अब बैटर तैयार है, अब बैटर को 10-15 मिनट के लिये रख दीजिये |
पेन केक बनाने के लिये नॉनस्टिक तवा गैस पर रखिये तवा गरम हो जाये तो तवे पर थोडा सा घी डालकर चारो ओर फैलाइये, घोल से एक चम्मच घोल लीजिये और तवे पर डालिये और चमचे की सहायता से हल्का मोटा गोल पेन केक फैलाइये . थोडा सा घी चम्मच से पेन केक के चारो ओर डालिए और थोडा सा पेन केक के ऊपर डाल दीजिये |
पेन केक को मीडियम गैस पर नीचे की ओर हल्का ब्राउन होने तक सेकिये | पेन केक के नीचे से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये |
दोनों ओर से सिक जाने पर पेन केक को तवे से नीचे उतार कर प्लेट में निकाल लीजिये | इसी तरह सारे पेन केक बना कर तैयार कर लीजिये | लीजिये बनाना पेन केक तैयार है |
गरमा गरम बनाना पेन केक को जैम या शहद किसी के भी साथ सर्व कीजिये |
ध्यान देने वाली बाते –(Points to Remember)
बनाना पेन केक बनाने के लिए बनाना अच्छा पका हुआ होना चाहिये पेन केक अच्छा बनेगा |
बनाना पेन केक सिर्फ आटे से भी बनाया जा सकता है |
पेन केक नॉनस्टिक पेन में बनाइये अच्छे से बनेगा |

0 comments:
Post a Comment