40 Kitchen Tips
- पनीर बनाने के बाद जो दूध का पानी बचे उससे आटा गुंथे, रोटी पराठे बहुत स्वादिष्ट बनेगे|
- अगर मिक्स वेज कटलेट बना रहे है तो सब्जी उबालने के बाद जो पानी बचे उसे सूप में या फिर दाल पकाने में डाल दे दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी |
- लौकी का हलवा बनाते समय अगर लौकी में मलाई डालकर भुने तो हलवा अधिक स्वादिष्ट बनेगा |
- मिर्च पाउडर को डिब्बे में भरने से पहले तली में थोड़ी सी हींग डालने से उसमे कीड़े नही पड़ते |
- दही बड़े बनाते समय पीसी हुई दाल में थोडा दही मिला कर फेंटे दही बड़े अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनेगे|
- अंकुरित दालो को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए नीबू का रस मिलाकर फ्रिज में रखे |
- कचौड़ी बनाते समय मैदे में थोडा सा दही डालकर गुथे कचौड़ी मुलायम बनेगी |
- दही जमाते समय दूध में थोडा सा नारियल का टुकड़ा डाल दे दही 2-3 दिन तक ताजा रहेगा |
- मूंग दाल के चीले बनाते समय दाल में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा मिला दे, चीले कुरकुरे बनेगे |
- देशी घी को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमे एक टुकड़ा गुड और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे घी ताजा बना रहेगा |
- पेपर डोसा बनाते समय मिश्रण में 2 चम्मच मक्के का आटा मिला दे डोसा करारा बनेगा |
- नीबू का रस निचोड़ने के बाद छिल्का फेके नही छिलके को किसी साफ़ बरनी में डालते जाये साथ में नमक भी डाल दे बीच बीच मे धूप में रख दे कुछ ही दिनों में नीबू का आचार तैयार हो जायेगा |
- पनीर या चीज़ कद्दूकस करते समय कद्दूकस पर थोडा तेल लगा ले पनीर और चीज़ चिपकेगा नहीं |
- सुबह गोभी की सब्जी बनानी है तो गोभी को रात में बड़े टुकडो में तोड़ कर नमक के पानी में डालकर रख दे गोभी के कीड़े निकल जायेगे और गोभी सफ़ेद और खिली खिली बनेगी |
- भिन्डी बनाते समय एक चम्मच दही डाल दे तो भिन्डी चिपकेगी नहीं और स्वादिष्ट बनेगी |
- सूजी और दलिये को हमेशा भून कर रखिये कीड़े नही पड़ेगे और बनाते समय भी आसानी होगी |
- चावल में चुने के टुकड़े डालकर रखने से कीड़े नहीं पड़ेगे |
- धनिये के डंठल काट कर बारीक़ कपडे में लपेट कर स्टील के डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखे धनिया बहुत दिनों तक ताज़ी रहेगा |
- बचे हुए ढोकले या इडली को छोटे टुकडो में काट कर बेसन के घोल में डूबा कर पकोड़े बना ले |
- खीर या दूध जल जाये तो उसमे 2-3 पत्ते डालकर गरम करे जलने की खुशबू चली जाएगी |
- केक बनाते समय मैदा और बेकिंग पाउडर ताजा ही डाले नही तो वह अच्छे से नही फूलेगा |
- हलवा बनाते समय सूजी में गरम पानी डाले तो गांठे नही पड़ेगी |
- पालक का सूप बनाते समय पालक को उबालते समय लौकी के कुछ टुकडो को डाल दे पालक का कसैलापन दूर हो जायेगा |
- इडली डोसे का घोल अगर खट्टा हो गया है तो थोडा नारियल का दूध मिला दे खटास दूर हो जाएगी |
- दही अगर खट्टा हो गया है तो दही को बड़े बर्तन में डालकर ऊपर से पानी भर दे 4-5 घंटे बाद पानी ऊपर आ जायेगा उसे धीरे से निकाल दे दही का खट्टापन दूर हो जायेगा |
- हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रीजर में रख दे |
- चीनी के डिब्बे में 6-7 लोंग डाल दे तो उसमे चीटिया नहीं आयेगी |
- जली हुई त्वचा पर मैश किया हुआ केला लगाने से ठंडक मिलती है |
- आटा गूंथते समय पानी के साथ थोडा सा दूध मिलाये इससे रोटी और पराठे का स्वाद बदल जाएगा और रोटी, पराठे बहुत मुलायम बनेगे |
- लहसुन के छिलके को हल्का सा गरम करने से वो आसानी से उतर जाते है |
- कटे हुए सेब पर नीबू का रस लगाने से सेब काला नहीं पडेगा |
- चावल में एक टी स्पून तेल और कुछ बूंदे नीबू के रस की मिलाने से वह पकने के बाद खिलखिला रहेगा |
- महीने में एक बार मिक्सर और ग्राइंडर में नमक डालकर चला दिया जाये तो उसके ब्लेड तेज हो जाते है|
- आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कस्तूरी मेथी मिला दीजिये पराठे स्वादिष्ट बनेगे |
- मेथी की कडवाहट हटाने के लिए थोड़ा सा नमक डालकर थोड़ी देर के लिए अलग रख दे |
- एक टी स्पून शक्कर को भूरा होने तक गरम करे, केक के मिश्रण में इस शक्कर को मिला दे केक का रंग अच्छा आयेगा |
- प्याज़ काटने से पहले अगर उसे फ्रिज में रख दे तो आँखों में नहीं लगेगी |
- हरी सब्जी को पकाते समय अगर ¼ चम्मच चीनी मिला दे तो सब्जी का रंग अच्छा आता है |
- आटा गुथने के बाद उसमे थोडा सा तेल लगा दे तो वह मुलायम बना रहता है |
- पनीर को पानी में डाले रखे तो पनीर जल्दी ख़राब नही होगा और सॉफ्ट रहेगा |
0 comments:
Post a Comment