रसमलाई एक लोकप्रिय बंगाली मिठाई (Sweet) है । इस रेसिपी की मदद से आप छेना(Chhena) और रबड़ी (Rabdi) घर पर कैसे बनाये ये भी सिख सकते है । रसमलाई को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है । रसमलाई को बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता । तो चलिए आज हम बनाते है रसमलाई (Rasmalai)
आवश्यक सामग्री – (Ingredients for Rasmalai)
दूध – 1 लीटर (छेना बनाने के लिए )
नीबू – 2 चम्मच
चीनी – 500 ग्राम
दूध – 1 लीटर (रस मलाई के लिए )
केसर – 10 -12 धागे
बादाम – 8 – 10 बारीक़ कटे हुए
काजू – 10 -12 बारीक़ कटे हुए
इलाइची – 4 -5 छील कर पीस लीजिये
विधि – (How to make Rasmalai)
छेना बनाने के लिए
छेना बनाने के लिए दूध को भारी तले के बर्तन में गरम कीजिये |
दूध में उबाल आने के बाद दूध को गैस से उतार लीजिये |
दूध में थोडा थोडा नीबू का रस डालते हुए चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाये दूध में छेना और पानी अलग दिखने लगे तो नीबू का रस डालना बंद कर दीजिये |
छेना को कपडे में छानिये और उपर से ठंडा पानी के नीचे धो दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छेना में न रहे
कपडे को चारो ओर से उठाकर हलके हाथ से दवाकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये |
रसमलाई बनाने के लिए छेना तैयार है |
रसमलाई बनाने के लिए
छेना को किसी प्लेट में निकालिए और हाथ से मल मल कर नरम और चिकना कर लीजिये छेना बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है |
यह छेना रसमलाई बनाने के लिए तैयार है |
इस छेना से थोडा सा छेना निकालिए, गोल और चपटी टिक्की के आकार का बनाइये | सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये |
इतने छेने में 10-12 रस मलाई बन जाएगी |
चाशनी बनाने के लिए
किसी बर्तन में 300 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलिए और गैस पर रख दीजिये |
जब पानी उबालने लगे चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाये तो छेने से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 – 20 मिनिट तक पकने दीजिये |
तेज गैस पर ही रस मलाई बनाइये पानी में उबाल हमेशा आता रहे गोले उबल कर दुगने आकार के हो जाये तो गैस बंद कर दीजिये |
रसमलाई के लिए छेना पककर तैयार हो गया है | इन्हें ठंडा होने के लिए रख दीजिये |
रसमलाई के लिए दूध
दूध को गाढ़ा करने के लिए गैस पर रख दीजिये |
उबाल आने पर थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर और मेवे भी डाल दीजिये |
जब दूध आधा हो जाये तो दूध में चीनी और इलाइची डालिये और गैस बंद कर दीजिये |
रसमलाई के लिए दूध तैयार है |
रसमलाई को चीनी के पानी से निकाल कर दूध में डाल दीजिये|
स्वादिष्ट रसमलाई तैयार है | फ्रिज में रख कर ठंडा कर कर सर्व कीजिये |
ध्यान देने वाली बाते – (Points to Remember)
छेना ताज़ी ही होना चाहिए | छेना ताजी होगा तो रसमलाई अच्छी बनेगी ।
रसमलाई में मेवा आप अपनी पसंद के अनुसार डालिए जो आप पसंद करे ।

👌👌👌👌Rasmalai Recipe in Hindi
ReplyDeletehttps://www.latestofnews.com/2019/04/rasmalai-recipe-in-hindi.html?m=1